फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जियां बेचनी-खरीदनी है तो मास्क व ग्लव्ज जरूर पहनें, नहीं तो होगा चालान

विज्ञापन
रोहतक। सब्जी मंडी में मास्क लगा कर सामान बेचता दुकानदार। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला रोहतक। कोरोना वायरस के चलते सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने वाला वालों की भीड़ बनी हुई है। संक्रमण फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने व्यवस्था बनाने के लिए कुछ अहम फैसले लिए हैं। मंडी में अब सब्जी खरीदने व बेचने वालों को मुंह पर मास्क और हाथों में ग्लव्ज पहनने होंगे। नए नियमों का पालन नहीं होने पर चालान किया जाएगा। शहर की नई अनाज मंडी में शुक्रवार सुबह खासी भीड़ रही। सब्जी खरीदने वालों से फुल हुई मंडी में व्यवस्था बनाने के लिए सुबह पुलिस बल भी पहुंच गया। पुलिस कर्मचारियों ने मंडी में व्यवस्था बनाने का प्रयास किया। लोगों को सोशल डिस्टेंस बनाए रखते हुए खरीदारी करने की सलाह दी। इधर व्यवस्था बनाने को लेकर मार्केटिंग बोर्ड के सचिव दीपक लोहचब ने मंडी का दौरा किया। सब्जी विक्रेताओं व खरीदारों के लिए मास्क लगाना व ग्लव्ज पहनना जरूरी किया। नियमों का पालन नहीं करने पर चालान किया जाएगा। मास्क व ग्लव्ज पहने बगैर आने वालों को मंडी में प्रवेश भी नहीं दिया जाएगा। मंडी में सम-विषम लागू : सब्जी मंडी में भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए नई व्यवस्था बनाई गई है। इसके तहत शनिवार से सम-विषम व्यवस्था लागू होगी। मंडी के 400 विक्रेताओं को उनके नंबर अलाट कर दिए गए हैं। चालान काटने शुरू सब्जी मंडी में शुक्रवार से चालान प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। बगैर मास्क लगाए व ग्लव्ज पहने सब्जी बेचने वालों के चालान किए गए हैं। शनिवार से नियमों में सख्ती और बढ़ेगी, रविवार को भी खुली रहेगी मंडी : महीने का आखिरी रविवार होने के कारण बंद रहने वाली मंडी इस बार खुली रहेगी। सब्जी विक्रेताओं ने मंडी बंद होने से भीड़ व्यवस्था बनने का अंदेशा जाहिर किया है। इसके चलते मार्केटिंग बोर्ड ने रविवार को मंडी लगाना सुनिश्चित किया है। सब्जी मंडी में व्यवस्था दुरुस्त है। सम-विषम व्यवस्था लागू कर दी है। इसके अलावा मंडी में सब्जी खरीदने या बेचने वाले को मास्क व ग्लव्ज पहनकर आना होगा। ऐसे कुछ मामलों में चालान भी किए गए हैं। महीने के आखिरी रविवार को मंडी खुली रहेगी। - दीपक लोहचब, सचिव मार्केटिंग बोर्ड।
विज्ञापन

रोहतक। सब्जी मंडी में ऑड ईवन के टोकन वितरित करते कर्मचारी। - फोटो : AMAR UJALA
रोहतक। सब्जी मंडी में ऑड ईवन के टोकन वितरित करते कर्मचारी।
विज्ञापन

रोहतक। सब्जी मंडी में विक्रेताओं के लिए ऑड ईवन टोकन तैयार करते पुलिस व मार्केटिंग बोर्ड के सदस्य। - फोटो : AMAR UJALA
रोहतक। सब्जी मंडी में विक्रेताओं के लिए ऑड ईवन टोकन तैयार करते पुलिस व मार्केटिंग बोर्ड के सदस्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें