रोहतक। गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में मंगलवार को यूथ रेडक्रॉस व एनसीसी की ओर से बाल गंगाधर तिलक व चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माला व पुष्पांजलि अर्पित की गई। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा ने कहा कि दोनों स्वतंत्रता सेनानियों का आजादी की लड़ाई में अतुल्य योगदान रहा। एनसीसी अधिकारी मेजर दलबीर कौशिक, यूथ रेडक्रॉस इकाई-1 के काउंसलर डॉ. तरुण वत्स, डॉ. मनीषा कौशिक, यूथ रेडक्रॉस इकाई-2 के काउंसलर डॉ. कपिल कौशिक, पूजा और अन्य लोगाें न उनको पुष्पांजलि अर्पित करते हुए याद किया। संवाद