04सीटीके25..राज्यस्तरीय स्कूली बॉक्सिंग में गोल्ड जीतने के बाद कोच के साथ मनासी। स्रोत:एकेडमी
रोहतक। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 57वीं राज्यस्तरीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 66 किलो वर्ग में गांव सुनारिया की मानसी ने गोल्ड मेडल जीता है। यह प्रतियोगिता राजीव गांधी स्टेडियम में तीन दिन चली थी। जिसमें कई जिले से स्कूली छात्रा-छात्राओं ने हिस्सा लिया था।
मानसी ने कोच चीनू कुमार की देखरेख में सनराइज बॉक्सिंग अकादमी में प्रशिक्षण हासिल किया। मानसी की इस उपलब्धि पर परिवार ने खुशी जाहिर की है। पिता धमेंद्र ने बताया कि मानसी बचपन से ही बॉक्सिंग में रूचि रखती है। कई साल से बॉक्सिंग में खेलने के बाद तीन साल से राज्यस्तरीय स्कूली में तीन बार मेडल जीत लेकर आ रही है।