फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राजकीय विद्यालय मुंडाहेड़ा में मनीषा रहीं प्रथम

Thu, 02 May 2024 05:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं के परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुंडाहेडा के छात्रों ने ओवरऑल एवं विषय वार शत-प्रतिशत परीक्षा के साथ क्षेत्र में अव्वल स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा मनीषा ने 500 में से 477 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंजू एवं प्रियांशु ने द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के 18 छात्रों में से 13 छात्र मेरिट में रहे तथा बाकी 5 विद्यार्थी भी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। विद्यालय की छात्रा अंजू व मनीषा ने हिंदी व संस्कृत में 99, गणित में 95, इतिहास में 97, राजनैतिक विज्ञान में 96 तथा सचिन ने अंग्रेजी 97 अंक लेकर विषय वार टॉपर रहे। इस मौके पर प्राचार्य सतवीर सिंह, सरपंच ग्राम पंचायत मुंडाहेड़ा सतवीर सिंह व जिला पार्षद संजय मुंडाहेडा ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को बधाई दी।
विज्ञापन


झामरी स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा
साल्हावास। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड- भिवानी द्वारा घोषित कक्षा बारहवीं की कला संकाय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झामरी के विद्यार्थियों ने अपने प्रतिभा का परचम लहराते हुए सौ फीसदी सफलता प्राप्त की। कुल 21 विद्यार्थियों में से 16 विद्यार्थियों ने 75 से 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए तथा शेष पांच विद्यार्थियों ने 65 प्रतिशत से अधिक अंकों से सफलता प्राप्त की। विद्यालय की छात्रा निधि ने 455, हिमांशी ने 450 तथा अमन ने 445 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस सफलता का श्रेय विद्यालय मुखिया अनिल कुमार ने सभी अध्यापकों के उत्कृष्ट अध्यापन तथा विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें