44-दुर्गा कॉलोनी में क्षतिग्रस्त खुला पड़ा सीवर का ढक्कन
रोहतक। दुर्गा कॉलोनी में दिव्य श्री नर्सरी स्कूल के सामने मैनहोल का ढक्कन क्षतिग्रस्त हो गया है। दुर्गा कॉलोनी के शमशेर नेहरा का कहना है कि इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हादसे की आशंका बनी रहती है। गली में तीन और ढक्कन टूटे हैं। बारिश में गड्ढे पानी से भर जाते हैं। इससे खतरा और बढ़ जाता है। संवाद