फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। खरावड़-सांपला रेलवे ट्रैक पर वीरवार को अज्ञात ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर शनाख्त के प्रयास किए मगर सफलता नहीं मिली। जीआरपी एसआई जोगिंदर सिंह ने बताया कि खरावड़-सांपला रेलवे ट्रैक पर वीरवार को अज्ञात ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। शनाख्त नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई की मोर्चरी में रखवा दिया। उन्होंने बताया कि मृत युवक की उम्र करीब 32 साल है। सीधे हाथ पर एमके लिखा है। लंबाई करीब 5 फुट छह इंच, मजबूत शरीर और गोल चेहरा है। वह गुलाबी रंग की कमीज, सफेद सैंडो बनियान, काली पेंट व ब्राउन रंग की बेल्ट बांधे है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें