रोहतक। ट्रेन की चपेट में आने से बुधवार को करीब 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। राजकीय रेलवे पुलिस के एएसआई सुरेंद्र नरवाल ने बताया कि लाखन माजरा में खरैंटी और किलाजफरगढ़ के बीच चार मार्च को रेलवे ट्रैक पर अज्ञात का शव मिला। शाम साढ़े 5 बजे मेमू से सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे। शव को शिनाख्त के लिए पीजीआई के शव गृह में रखवाया गया है।