फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: व्यक्ति ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या

Tue, 29 Apr 2025 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
50...सोनू का फाइल फोटो
विज्ञापन
रोहतक। पुरानी सब्जी मंडी थाना क्षेत्र के डेरी मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। बेटे को खाना देने कमरे में गई मां ने उसका शव लटका देख चिल्ला पड़ी। पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस व एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव फंदे से उतारा व पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। पुलिस को व्यक्ति के शव के पास एक सुसाइड नोट मिलने का दावा किया है। मृतक व्यक्ति के भाई नरेंद्र ने बताया कि उसका छोटा भाई 35 वर्षीय सोनू शादीशुदा था। उसकी दो बेटियां हैं। शुक्रवार को उसकी पत्नी दो बच्चों के साथ मायके गई थी। इसके बाद से सोनू को खाना देने के लिए मां जाती थी। सोमवार को जब मां खाना देने गई तो सोनू का शव फंदे से पंखे से लटका मिला। उसके बिस्तर पर सुसाइड नोट पड़ा था। इसमें उसने आत्महत्या करने की बात लिखी है। इसमें किसी का दोष नहीं है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें