फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत रोड पर मॉल का 10 हजार का तो आइसक्रीम शॉप का 5 हजार का काटा चालान

विज्ञापन
Mall of 10 thousand on Sonepat Road and 5 thousand challan of ice cream shop - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
नगर निगम ने सोमवार को शाम 7 बजे के बाद दुकान खोलने पर देर रात 10 बजे तक विशेष जांच अभियान चलाया। सोनीपत रोड पर जहां एक मॉल का 10 हजार रुपये का चालान किया, जबकि जाट भवन के बाद आइसक्रीम शॉप एवं बेकरी का 5 हजार रुपये का चालान काटा। डी पार्क, सेक्टर 1 व शीला बाईपास पर भी कार्रवाई की गई। एलओ सुरेंद्र गोयल ने बताया कि सोमवार को दिन में निगम की टीम ने जहां बाजारों में गश्त की और अतिक्रमण हटाया। जबकि शाम को 7 बजे के बाद उन व्यापारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया, जो डीसी के आदेशों के बावजूद देर रात तक दुकान खोलते हैं। सबसे पहले निगम की टीम सोनीपत रोड पर एक मॉल पर पहुंची, जहां रात आठ बजे भी खुला हुआ था। मॉल संचालक का 10 हजार रुपये का चालान किया गया। इसके बाद शीला बाईपास पर एक मेडिकल शॉप मालिक, एक किरयाणा शॉप व एक मिठाई की दुकान का 1-1 हजार रुपये का चालान किया। वहां से टीम सेक्टर एक में पहुंची, जहां मार्केट में मास्क न लगाने पर 6 दुकानदारों का 500-500 रुपये का चालान किया गया। वहां से टीम दिल्ली बाईपास होते हुए जाट कॉलेज के पास पहुंची, जहां आइसक्रीम एवं बेकरी शॉप खुली मिली। शॉप संचालक का 5 हजार रुपये का चालान किया गया। इसके बाद डी पार्क पर दो ढाबा संचालकों का एक-एक हजार तो एक कन्फेशरी शॉप का 2 हजार रुपये का चालान किया। एलओ ने बताया कि व्यापारियों से बार-बार कोरोना संक्रमण काल में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की जाती है। बावजूद इसके नियम तोड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें