उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार की देखरेख में लोकसभा आम चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से मतदाताओं को जागरूक करने की गतिविधियां जारी है। विभिन्न विभाग अलग-अलग गतिविधियाें के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त और स्वीप अभियान की नोडल अधिकारी वैशाली सिंह की देखरेख में सूचना, संपर्क, भाषा और सांस्कृतिक विभाग के क्षेत्रीय प्रचार में निरंतर गीतों व भजनों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। विभाग की जिला स्तर पर अनुबंधित भजन पार्टियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गांवों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक कर रही हैं। भजन पार्टियों ने काहनौर, ब्राह्मणवास, हुंमायुपुर, सुनारिया कलां, मसूदपुर, घिलौड़ कलां, बखेता, बालंद, सुंडाना आदि गांवों के मतदाताओं को जागरूक किया।