फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मेडिटेशन और योगा के माध्यम तनाव मुक्त व खुशहाल बनाएं अपना जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सैनी कॉलेज में योगा एवं मेडिटेशन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एएस रावत गाजियाबाद, आकाश जैन दिल्ली, चैनसुख सैनी रोहतक और राजेंद्र सिंह ने योगा और मेडिटेशन पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. भीम सिंह पवार ने मेडिटेशन और योगा के माध्यम अपने जीवन को तनाव मुक्त व खुशहाल बनाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और युवाओं की जीवन शैली में बड़ा बदलाव आ रहा है। युवाओं के जीवन में तनाव व ईर्ष्या ने जगह बना ली है। इन बुराईयों को योगा और मेडिटेशन के माध्यम से खत्म किया जा सकता है। कार्यक्रम में आकाश जैन ने कहा कि हमारी दिनचर्या और जीवन शैली के कारण शरीर में चक्र प्रणाली सुप्त अवस्था में चली जाती है। इसे सुप्त अवस्था में जागृत करने के लिए नियमित ध्यान और अभ्यास की आवश्यकता होती है। एएस रावत ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें