फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकों को बैंकिंग गतिविधियों के बारे में जागरूक करें : महेश कुमार

Sun, 31 Dec 2023 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बैंकर्स अपने माध्यम से नागरिकों को बैंकिंग गतिविधियों के बारे में जागरूक करें। डीआरडीए सभागार में रविवार को बैंक कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक में एडीसी महेश कुमार ने यह बात कही।
विज्ञापन


एडीसी ने बैंकों में जमा ऋण अनुपात 60 प्रतिशत के न्यूनतम लक्ष्य के बदले 65 प्रतिशत की उपलब्धि पर संतोष व्यक्त किया। ऋण वितरण योजना में जिले की उपलब्धियों जिसमें प्राथमिकता क्षेत्र व कृषि ऋण का कुल ऋण से अनुपात 40 प्रतिशत व 18 प्रतिशत के न्यूनतम लक्ष्य के बदले 52 प्रतिशत व 18 प्रतिशत की उपलब्धि होने पर संतोष व्यक्त किया। वहीं प्राथमिकता क्षेत्र और कृषि ऋण के अनुपात में पिछले वर्ष की संबंधित तिमाही की तुलना में 8 प्रतिशत व 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज होने पर सभी बैंकर्स को ज्यादा योगदान देने की सलाह दी।


वार्षिक ऋण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही के लिए कृषि क्षेत्र के ऋण संवितरण लक्ष्य 1478 करोड़ के सामने 1867 करोड़, जो कि 125 प्रतिशत रहा, प्राथमिकता क्षेत्र में 3322 करोड़ के सामने 5146 करोड़, एमएसएमई के तहत ऋण संवितरण लक्ष्य 1449 करोड़ के सामने 3041 करोड़ जो कि 155 प्रतिशत व 210 प्रतिशत है, की प्राप्ति पर सभी बैंक कर्मियों के कार्य की सराहना भी की।
विज्ञापन

बैठक में डीएसपी विरेंद्र सिंह, आरबीआई से एलडीओ शालिनी जैन, नाबार्ड के एजीएम अभिमन्यु मलिक, अग्रणी जिला प्रबंधक अमित सिंह जाखड़, पीएनबी आरसेटी के निदेशक मंजीत सिंह, सांसद डॉ. अरविंद शर्मा के निजी सहायक विपिन गोयल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें