फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: मस्तनाथ विवि में पढ़ रहा महेंद्रगढ़ का छात्र लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शहर के मस्तनाथ विश्वविद्यालय में पढ़ रहा महेंद्रगढ़ का छात्र लापता हो गया है। दोनों मोबाइल फोन भी बंद आ रहे हैं। उसके पिता ने आईएमटी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक महेंद्रगढ़ जिले के गांव कनीना निवासी प्रकाश यादव ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का कार्य करता है। जबकि बेटा भविष्य यादव (18) मस्तनाथ विवि रोहतक से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। वह अस्थल बोहर स्थित पीजी में रह रहा था। उसे 10 फरवरी को दोपहर करीब ढाई बजे पता चला कि भविष्य पीजी में नहीं है। उसके दोस्तों से पूछा तो उन्होंने बताया कि वह घर जाने की बात कहकर गया था। अब उसके दोनों मोबाइल नंबर भी बंद आ रहे हैं। उसने रिश्तेदारियों में पूछताछ की, लेकिन कहीं पता नहीं लग रहा है। उसे शक है कि कोई उसे बहकाकर ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें