रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की पुरुष क्रिकेट टीम ने नॉर्थ जोन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई है। खेल निदेशक प्रो. रणदीप राणा ने बताया कि एमडीयू की क्रिकेट टीम ने नॉर्थ जोन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में दिल्ली एलपीयू, फगवाड़ा की टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल मैच में एलपीयू, फगवाड़ा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रन पर ऑल आउट हो गई। एमडीयू की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट से जीत हासिल की। एमडीयू की क्रिकेट टीम का फाइनल में मुकाबला दिल्ली विश्वविद्यालय से होगा। खेल निदेशक प्रो. रणदीप राणा ने फाइनल के लिए क्रिकेट टीम को जीत के लिए सराहा।