फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अष्टमी पर महागौरी की हुई आराधना, रामनवमी आज

विज्ञापन
16सीटीके23.... गौकर्ण धाम में दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन करते महामंडलेश्वर स्वामी कपिल पुरी। स
विज्ञापन
रोहतक। मंगलवार को सुबह से मंदिरों में भक्तों की कतार लग गई। शहर के बस स्टैंड स्थित प्राचीन शिव मंदिर, विश्वनाथ मंदिर, दुर्गा भवन मंदिर, माता दरवाजा स्थित शीतला माता मंदिर में अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के आठवें रूप महागौरी की आराधना कर सुख-संतोष की कामना की।
विज्ञापन

व्रत कर रहे भक्तों ने कंजकों को भोजन के लिए आमंत्रित किया। सबसे पहले कंजकों के जल से पैर धोकर उनके माथे पर तिलक किया। इसके उपरांत कंजकों को हलवा, पूरी का भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लिया और सभी कंजकों को रूमाल सेट, प्लेट, कपड़े, रुपये आदि उपहार में दिया।

महागौरी की पूजा से धुल जाते हैं सभी पाप
मां दुर्गा के आठवें स्वरूप माता महागौरी की पूजा का विधान है। देवी का यह स्वरूप शिवप्रिया स्वरूप है जो उनके साथ कैलाश में विराजित हैं। इनकी उपासना से भक्तों के सभी पाप धुल जाते हैं।
विज्ञापन


आज मंदिरों में होंगे रामायण पाठ
बुधवार को सेक्टर चार स्थित विश्वनाथ मंदिर, बस स्टैंड स्थित प्राचीन शिव मंदिर, दुर्गा माता मंदिर, शीतला माता मंदिर आदि में रामनवमी के मौके पर रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। हवन-पूजन के बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें