रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में प्राचार्य डॉ. लोकेश भलारा की अध्यक्षता में महिलाओं का स्वास्थ्य व सफाई विषय पर कार्यशाला कराई गई। विशेष वक्ता डॉ. आरती साहू ने छात्राओं को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य एवं सफाई के बारे में विशेष जानकारी दी। उन्हें अच्छी दवाइयां और फिजियोथेरेपी के बारे में बताया। संचालन महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. रेनू राना ने किया गया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ के सभी सदस्य मौजूद रहे।