फोटो: 27रेवाड़ी। नुक्कड़ नाटक से मतदाताओं को जागरूक करते विद्यार्थी। स्रोत: डीपीआरओ
रेवाड़ी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करनावास में छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इसमें स्वीटी, संजना, एकता, कोमल, निशिका, वंदना, चंचल, रिया शामिल रहीं।
इस दौरान एडीसी अनुपमा अंजलि ने कहा कि जिला प्रशासन का विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर फोकस है।मतदान करने के प्रति मतदाताओं को, खासकर युवा मतदाता व जो पहली बार मतदान करेंगे, उन्हें विभिन्न मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक जागरूक किया जा रहा है। सिस्टमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन-स्वीप के माध्यम से जिला प्रशासन का लक्ष्य प्रत्येक मतदाता तक पहुंचते हुए नागरिकों की जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के महत्व को सुदृढ़ करना है। संवाद