फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थियों को विज्ञान की सरल गतिविधियां करवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलानौर में स्कूलों की उच्चतर शिक्षा संस्थानों ने विज्ञान की सरल गतिविधियां करवाई, जिसमें मॉनिटरिंग गतिविधि के अंतर्गत रिसोर्स पर्सन डॉ. राजीव वत्स असिस्टेंट प्रोफेसर भौतिक संकाय हिंदू कॉलेज सोनीपत ने सभी गतिविधियों से अवगत करवाया। इसमें विद्यालय के 9वीं व 10वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। वहीं प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह ने डॉ. राजीव वत्स का विद्यालय में पधारने व बच्चों को विज्ञान की इन सरल गतिविधियों से परिचित करवाने के लिए आभार प्रकट किया। विद्यार्थियों को विज्ञान विषय में अधिक से अधिक रुचि रखने व इस प्रकार की गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर नीतू कुमारी रसायन प्रवक्ता, अंजली देवी जीव विज्ञान प्रवक्ता, रेखा रानी विज्ञान अध्यापिका आदि स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें