फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फेफड़ों के कैंसर के बारे में किया लोगों को जागरूक

विज्ञापन
-फोटो 61 : सेमिनार में लोगों को जागरूक करते डॉ. वसीम अब्बास व डॉ. चुघ।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में फेफड़ों के कैंसर को लेकर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार में दिल्ली मैक्स अस्पताल के मेडिकल ऑन्कोलॉजी के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. वसीम अब्बास, पल्मोनोलॉजी एंड स्लीप मेडिसिन के सीनियर डायरेक्टर डॉ. इंद्र मोहन चुघ ने लोगों को लंग्स कैंसर से बचाव के तरीके और इलाज के बारे में बताया। उन्होंने लंग्स कैंसर के कॉमन लक्षणों, कारणों और डायग्नोस्टिक विकल्पों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा जो लोग धूम्रपान करते हैं, उनमें फेफड़ों के कैंसर खतरा ज्यादा रहता है, लेकिन स्मोकिंग न करने वाली भी इसकी गिरफ्त में आ सकते हैं। कैंसर के लक्षण आमतौर पर टीबी लक्षणों जैसे ही नजर आते हैं। इसमें खांसी के साथ खून आना, सीने में दर्द और सांस में दिक्कत शामिल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें