-फोटो 55 : पोस्टर चस्पा कर लोगों को जागरूक करती छात्राएं।
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के तत्वावधान में नेशनल डी-वार्मिंग का मोपअप दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने लाइनपार की गलियों में पोस्टर व स्लोगन डिस्पले किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. राजवंती शर्मा ने स्वयंसेविकाओं को संदेश देते हुए कहा कि इस दिवस की शुरुआत स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 2015 में की गई थी। एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रवेश दहिया ने बताया कि सभी स्वयंसेविकाओं ने बढ़ चढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने अपने स्लोगन व पोस्टर के माध्यम से गलियों में जाकर जागरुकता फैलाई। संवाद