27जेएनडी24 : जागरूकता रैली को रवाना करते हुए सचिव अशोक डांगी। स्रोत: प्रशासन।
उचाना। हरियाणा स्वच्छता अभियान के तहत पूरे शहर में स्वच्छता को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। नपा सचिव अशोक डांगी ने कहा कि सभी के सहयोग से उचाना को स्वच्छता के मामले में नंबर वन बनाएंगे। दुकानदारों, राहीगरों, सार्वजनिक जगहों पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। हर किसी को चाहिए कि वो प्रशासन का पूरा सहयोग दे। कूड़ा-कचरे को सड़क, गलियों में न फेंके। घर, दुकान पर डस्टबिन रखे। जब सफाई कर्मी ट्रैक्टर लेकर बाजार, गली में आए तो उसमें कूड़ा डाले। संवाद