07jjrp04- झज्जर। बच्चों को सम्मानित करते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी। स्त्रोत- स्वास्थ्य विभाग
झज्जर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को टीबी हारेगा देश जीतेगा कार्यक्रम का आयोजन द हाईट्स अकादमी में किया। इसमें स्वास्थ्य विभाग की तरफ से धर्मवीर सिंह और संदीप ने बच्चों व स्टाफ को टीबी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसमें टीबी के लक्षण, उपचार और निश्चय पोषण योजना के बारे में विस्तार से बताया और एक क्विज भी आयोजित की गई। इसमें बच्चों बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों खनक, यामिनी, वंशिका, रक्षा, व साधना को पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर संस्था निदेशक नवींद्र कुमार ने भी टीबी के बारे में अपने विचार साझा किए। संवाद