फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पार्किंग बनाई लेकिन वाहन किला रोड मार्केट के बाहर नो जोन पार्किंग में खड़े हो रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। किला रोड और हुड्डा काॅम्पलेक्स में पार्किंग की समस्या होने से ग्राहक और व्यापारी दोनों परेशान हैं। बाजार से पार्किंग हटाई गई तो वह मुख्य सड़क पर आ गई जो नो पार्किंग जोन है। लोगों का कहना है कि सामान लेने आते हैं तो व्हीकल तो लेके आना पड़ेगा।
विज्ञापन

अब पार्किंग स्थल न होने के कारण व्हीकल सड़क पर खड़ा करना मजबूरी है। कार, मोटरसाइकिल दुकानों के आगे खड़े हो जाते हैंं, जिससे ग्राहक को दुकान में आने में परेशानी होती है और व्यापार भी प्रभावित होता है। ये समस्या ज्यादातर उन दुकानों में आ रही है, जो मुख्य सड़क पर हैं। प्रधान सुनील बोंटरा ने बताया यहां के थाना प्रभारी सत्यपाल और चौकी इंचार्ज विक्रम का बाजार से पार्किंग हटाने में काफी अहम योगदान है।
हुड्डा कॉम्पलेक्स में भी व्यापारियों से बातचीत करने पर पार्किंग की समस्या सामने आई है। मार्केट में दो से तीन साल हो गए मल्टी स्टोरी पार्किंग का प्रोजेक्ट चलते हुए यह प्रोजेक्ट डेढ़ से पौने दो साल का था। यह प्रोजेक्ट बिल्कुल दुकानों के सामने चल रहा है, जिसकी वजह से ग्राहक आना बिल्कुल बंद हो गए हैं। इसलिए सभी दुकानदार परेशान हो रहे है। ग्राहक न आने की वजह से बिक्री बिल्कुल बंद हो गई है।
विज्ञापन



पार्किंग की समस्या बाजार से तो काफी हद तक खत्म हो गई है, लेकिन वह मुख्य सड़क पर चली गई है। इससे काफी समस्या हो रही है।



-राजेश चोपड़ा व्यापारी, किला राेड बाजार

पार्किंग मुख्य सड़क पर जाने की वजह से जाम की समस्या बढ़ रही है। इससे हादसे होने का खतरा बना रहता है।



दीपक पुनयानी व्यापारी, किला राेड बाजार


पार्किंग की समस्या सुलझाने के लिए प्रोजेक्ट आया था, लेकिन यह प्रोजेक्ट पूरा ही नहीं हो रहा जिसकी वजह से बिक्री पर असर पड़ रहा है।



हरीश कुमार बुटानी, हुड्डा कॉम्पलेक्स


अभी तक प्रशासन से शिकायत नहीं की है। उम्मीद है, शिकायत नहीं करनी पड़े, पहले ही समस्या का समाधान हो जाए।



राजन नारंग, हुड्डा कॉम्पलेक्स


वर्जन



प्रशासन ने भगत सिंह और पुराना स्कूल पार्किंग चिन्हित कर रखी है, जो लोग मुख्य सड़क पर पार्किंग करते हैं उनके चालान करते हैं। व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन


-थाना प्रभारी, सत्यपाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें