06सीटीके17....पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी
राेहतक। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में होम्योपैथी डॉ. अर्चना एवं डॉ. सुमन, डॉ. रुमझुम की तरफ से महिलाओं को मासिक धर्म से संबंधित आने वाली समस्याओं पर पीसीओडी, पेल्विक सूजन विभिन्न तरह की महिलाओं से संबंधित बीमारियों पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. लोकेश बल्हारा ने की। सेमिनार में महिला प्रकोष्ठ के सभी सदस्य एवं ढाई सौ छात्राओं ने भाग लिया। अपनी समस्याओं के निदान के लिए डॉक्टरस की कमेटी से संपर्क किया। महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. रेनू राना ने बताया कि डॉक्टर ने करीब 150 छात्रों का चेकअप करके दवाइयां दी। संवाद