आईएमटी स्थित निजी स्कूल में एनसीसी कैंप के दौरान शपथ लेते एनसीसी कैडेट्स। स्रोत: एनसीसी
रोहतक। आईएमटी स्थित एसआरएस पब्लिक स्कूल में 10 दिन का एनसीसी ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा के अलग-अलग जिलों से पहुंचकर 500 से अधिक लड़कियां शामिल हुई हैं। वही, एनसीसी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल अमित मैथ्यू, सूबेदार मेजर लालचंद और सूबेदार मेजर वीर सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर रविंद्र नांदल ने शिरकत की। कमान अधिकारी कर्नल अमित मैथ्यू बेटियों को संबोधित करते हुए कहा कि जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर मेजर रोशनी, मंजू कादयान, सरोज मलिक, संजू यादव गरिमा आदि मौजूद रहे।