रोहतक। अखिल भारतीय जाट सूरमा महाविद्यालय में एनएसएस शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों को ध्यान, डिजिटल बैंकिंग, उचित खानपान, सड़क सुरक्षा व ट्रैफिक नियमों और स्वच्छ भारत मिशन के बारे में जागरूक किया गया। प्राचार्य डॉ. शबनम राठी और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों ने वक्ताओं का स्वागत किया।
सुबह के सत्र में मेडिटेशन के साथ-साथ द प्रेम रावत फाउंडेशन कैलिफोर्निया की लाइफ स्किल वर्कशॉप में मोटिवेटर प्रियंका ने शरीर की आंतरिक ऊर्जा पर विस्तार से जानकारी दी। दूसरे सत्र में आईसीआईसीआई रोहतक के ब्रांच मैनेजर विकास गहलावत ने वॉलिंटियर को डिजिटल बैंकिंग और बैंकों से लेन-देन में धोखाधड़ी से कैसे बचा जाए विषय पर जानकारी दी। विकास गहलावत ने बताया कि बैंक में जीरो बैसें, पर किस प्रकार खाता खुलवा सकते है। बैंक किस प्रकार से अपनी सेवाओं को लोगों को प्रदान कर सेवा करने का कार्य करता है। उन्होंने स्वयंसेवकों को बैंक के आधुनिकीकरण के बारे में विस्तार से बताया।
दोपहर के सत्र में न्यूट्रीशियन डॉ. निकिता गर्ग ने शरीर में विटामिन, मिनरल और प्रोटीन में क्या खाकर तालमेल रखा जा सकता है. इस पर विस्तार से चर्चा की। उचित खानपान को लेकर विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए। सायंकालीन सत्र में एमएसजे चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संजय जाखड़ ने विद्यार्थियों का बहुआयामी ज्ञानवर्धन करते हुए आयुर्वेद और पंचकर्मा पर विशेष जानकारी दी। डॉ. जाखड़ ने सड़क सुरक्षा जैसे विषय पर विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए अपनी जान की रक्षा कर सकते हैं। नगर निगम के स्वच्छता सलाहकार अरविंद भाटिया ने गीला व सूखा कूड़ा अलग करने के बारे में जानकारी दी। प्राचार्या डॉ. शबनम राठी ने सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की समाज एवं राष्ट्र के निर्माण एवं विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को समाज एवं राष्ट्र से जोड़ना है। हम चाहते हैं कि हमारे सभी विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ राष्ट्रीय सेवा योजना से भी जुड़ें। मंच संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जसमेर सिंह व डॉ. मनीषा दहिया ने किया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुशीला डबास, डॉ. जसमेर सिंह, डॉ. शमशेर धनखड़, डॉ. मनीषा दहिया, डॉ. शीशपाल राठी, राजेश तक्षक के अलावा सभी पांचों यूनिट के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।