रोहतक। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में विश्व सामाजिक न्याय दिवस के मौके पर एक्टेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। इसमें जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण, रोहतक की ओर से पैनल एडवोकट राजवीर कश्यप मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने सामाजिक न्याय, उनसे जुड़े विधिक प्रावधान और समाज में फैली विभिन्न सामाजिक कुरीतियों के बारे में अवगत कराने के साथ-साथ आवश्यकता पड़ने पर हर उपयुक्त सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम का आयोजन सहायक प्रो. नीलम, इंचार्ज लीगल सेल निशा हुड्डा और प्राचार्य रश्मि लोहचब ने किया। इस अवसर पर कॉलेज की छात्राएं उपस्थित रही।