फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रश्नोत्तरी में एमए द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने बाजी मारी

Sat, 24 Oct 2026 09:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय के भूगोल विभाग में शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र संघ स्थापना दिवस पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। एमए द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने पहला और दूसरा स्थान, बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में भूगोल के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इनमें भू-आकृति विज्ञान, जलवायु विज्ञान, समुद्र विज्ञान, पर्यावरण भूगोल, जनसंख्या भूगोल, आर्थिक भूगोल, भारतीय भूगोल, कृषि भूगोल, सांख्यिकीय विधियां तथा आपदा प्रबंधन शामिल थे। प्राचार्य डॉ. रश्मि लोहचब ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर डॉ. सीमा, डॉ. ऋतु और डॉ. कविता दहिया उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें