-फोटो 63 : गीतकार कुमार राघव को सम्मानित करते अतिथि।
बहादुरगढ़। सागरनामा साहित्य मंच के स्थापना दिवस पर हांसी में आयोजित कवि सम्मेलन में कलमवीर विचार मंच से जुड़े बहादुरगढ़ के गीतकार कुमार राघव को यशकीर्ति सम्मान से नवाजा गया। राघव को नकद राशि के अलावा शॉल, श्रीफल, अभिनंदन पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। कलमवीर विचार मंच के संस्थापक कृष्ण गोपाल विद्यार्थी सहित संस्था के सदस्यों और दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कई साहित्यकारों ने बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद