22 एमडीयू में असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र शोधार्थी लकी दुहान और दीपिका
- फोटो : Samvad
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के बायो केमिस्ट्री विभाग के दो शोधार्थी लकी और दीपिका ने हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की ओर से आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा उत्तीर्ण की है। दोनों शोधार्थी डॉ. ऋतु पसरीजा के मार्गदर्शन में पीएचडी कर रहे हैं। वर्तमान में ये दोनों अपने शोध प्रबंध को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं। बायो केमिस्ट्री विभागाध्यक्ष प्रो. विजय कुमार ने दोनों शोधार्थियों को बधाई दी। संवाद