फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रंगोत्सव फाग पर खूब बरसा रंग

Wed, 27 Mar 2024 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव सासरौली, खानपुर, बहु, खोरड़ा, गोरिया, लडायन, साल्हावास, धनिरवास आदि विभिन्न गांवों में सोमवार को रंगों का पर्व दुल्हेंडी बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जोश व उल्लास के साथ सुबह से ही बच्चे गलियों में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेलते नजर आए।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं पर दुल्हेंडी के अवसर पर पानी के दुरुपयोग की बजाय फूलों से होली खेली गई। कई स्थानों पर पानी के बड़े कड़ाही के संग कोलड़े मार धुल्हेंडी खेली गई है। इस दौरान गांवों की गलियों में जमकर गुलाल उड़ाया गया, भाभियों ने अपने देवरों की पीठ पर जमकर कोरड़े बरसाएं। हर तरफ रंग व गुलाल की बौछारें नजर आ रही थी। घरों में विभिन्न प्रकार के मीठे पकवान खीर, गुलगुले आदि बनाए गए। इतना ही नहीं रंगोत्सव पर क्षेत्र के सभी लोग अपने गिले शिकवे भूलकर एक दूसरे से गले मिले और होली की शुभकामनाएं दीं। जहां देवर अपनी भाभी पर पानी डाल रहे थे और गुलाल लगा रहे थे, वहीं भाभी भी देवर की कमर पर जमकर कोरड़े बरसा रही थी। ग्रामीण क्षेत्रों में कई युवा डीजे बजाकर उसकी धुनों पर नाचते व गाते नजर आए। युवाओं ने अलग अंदाज में होली खेली। वह डीजे पर होली के विभिन्न गानों की धुन पर नाचते हुए गुलाल उड़ा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें