फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सांघी में पिस्तौल अड़ाकर दो काबाड़ियों को लूटा, ट्रक यूनियन प्रधान के कार्यालय से 10 हजार रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले में लूट और चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को जिले में तीन वारदात होने से पुलिस दिनभर दौड़ती रही। इस संबंध में सदर व आईएमटी थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

केस -1 : सांघी के पास खिड़वाली रोड पर खड़े थे कबाड़ी
यूपी के बरेली जिले के गांव डस्वापुर निवासी अतुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोहतक में एमडी स्कूल के नजदीक धर्मबीर सैनी के कमरे में किराये पर रहता है। उसका दोस्त छोटू निवासी गांव गुदनी जिला बदायूं भी साथ रहता है। दोनों फेरी लगाकर प्लास्टिक का कबाड़ खरीदते हैं। शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे सांघी गांव में खिड़वाली रोड पर एक मकान के पास खड़े थे। तभी दो बाइक पर चार युवक आए। एक युवक उससे बीड़ी मांगने लगा। उसने कहा कि वह बीड़ी नहीं पीता। दूसरे ने पिस्तौल निकाल कर उसके ऊपर ताना दी और जेब से 6500 रुपये निकाल लिए। साथ में मोबाइल फोन भी छीन लिया। जबकि दूसरे युवक ने छोटू की जेब से पिस्तौल दिखकार 4 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद चारों युवक मौके से फरार हो गए। किसी तरह उन्होंने संजय नाम के कबाड़ी के पास फोन किया। संजय मौके पर पहुंचा। इसके बाद सदर थाने में शिकायत दी गई। देर रात तक पुलिस केस दर्ज करने में लगी हुई थी।

केस -2 : शहर आ रहे लाढ़ोत के छात्र से पिस्तौल अड़ाकर बाइक छीनी
वहीं, लाढ़ोत गांव निवासी हर्ष ने सदर थाने में शिकायत दी है कि वह अपने ताऊ के लड़के परमिंदर की बाइक पर सवार होकर रोहतक आ रहा था। रास्ते में पीछे से चार युवक बाइक पर सवार होकर आए। उन्होंने ओवरटेक करके बाइक रुकवा ली। रुकते ही एक युवक ने नीचे उतरने का इशारा किया। उसने मना किया तो एक युवक ने थप्पड़ मारा और पिस्तौल दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद युवक बाइक छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन


केस-3: आईएमटी में ट्रक यूनियन के प्रधान के कार्यालय में घुसे युवक
आईएमटी स्थित ट्रक यूनियन के प्रधान जितेंद्र ने बताया कि शनिवार शाम करीब पौने पांच बजे कार में सवार होकर चार युवक आए। दो युवक अंदर घुसे। गल्ले से 10 हजार की नकदी निकाल ली। साथ ही दानपात्र तोड़ने का प्रयास किया। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की तार तोड़ दी। इसके बाद मौके से फरार हो गए। प्रधान का कहना है कि गांव में एक सप्ताह पहले उसके घर में पंचायत हुई थी, जिसमें गांव के अमित उर्फ मित्ता नाम के युवक को बुलाया था। वह पंचायत में नहीं आया। उसके पिता को कहा था कि बेटे को समझाएं, किसी को परेशान न करे। इसके बाद रात को अमित का फोन आया और धमकी भरे लहजे में बात की। अब अमित अपने साथियों के साथ उसके कार्यालय में घुसा और पैसे निकाल कर ले गया। जाते व आते समय सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहा है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मोनू डागर भी दे चुका है प्रधान को धमकी, सूचना पाकर दौड़ी पुलिस
आईएमटी स्थित ट्रक यूनियन के प्रधान जितेंद्र को पिछले दिनों पंजाब की फरीदकोट जेल में बंद सोनीपत निवासी मोनू डागर ने धमकी दी थी। डागर को गोल्डी बराड़ व लारेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा माना जाता है। ऐसे में जैसे ही पुलिस को प्रधान के कार्यालय में कार सवार युवकों के घुसने की सूचना मिली तत्काल तीन-चार गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन उस समय युवक जा चुके थे। डीएसपी राकेश भी मौके पर पहुंचे।

मेरे कार्यालय में लूट हुई, थाना प्रभारी ने चोरी बताई
ट्रक यूनियन के प्रधान जितेंद्र का कहना है कि उसके कार्यालय में घुसकर 10 हजार रुपये लूटे गए। जबकि आईएमटी थाना प्रभारी हवाकौर का कहना है कि जांच में मामला लूट का नहीं चोरी का सामने आ रहा है। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें