फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पहले बीड़ी मांगी फिर सिर पर डंडा मारकर बुजुर्ग से 20 हजार लूटे, डेबिट कार्ड से भी 15 हजार निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले के गांव बलियाना में एक युवक ने पहले तो एक बुजुर्ग 62 वर्षीय लेखराम से बीड़ी मांगी। बीड़ी देने पर सिर में डंडा मारकर 20 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद डेबिट कार्ड से 15 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने आईएमटी थाने में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में लेखराम ने बताया कि वह सुबह करीब आठ बजे अपने प्लाॅट में गया हुआ था। वहां पर गांव का युवक विशाल उर्फ बाबा आया, जो अपने हाथ में एक डंडा लिए हुए था। विशाल ने उससे बीड़ी मांगी तो उसने जेब से निकाल कर दे दी। इसके बाद वह प्लाॅट की चहारदीवारी के साथ लगाया दरवाजा बंद करने लगा। तभी विशाल ने उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया। वह पीछे मुंडा तो आरोपी जेब से जबरन 20 हजार की नकदी, डेबिट कार्ड, पैन कार्ड और आधार कार्ड निकाल लिया। वह बेसुध होकर गिर गया। परिजनों ने उसे पीजीआई में दाखिल कराया। थोड़ी देर बाद उसके खाते से एक बार में 5 हजार और दूसरी बार में 10 हजार रुपये निकालने का संदेश आ गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के बयान पर आरोपी के खिलाफ लूट व मारपीट का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें