फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नाटक संध्या छाया में नजर आया वृद्ध दंपति का अकेलापन

Sun, 24 Mar 2024 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में रंग महोत्सव के तहत आयोजित किए जा रहे थिएटर उत्सव रंग रास का समापन बेहतरीन नाट्य प्रस्तुति- संध्या छाया से हुआ। मराठी नाटककार जयंत दलवी के लिखित, नाट्य कर्मी सुदेश शर्मा के निर्देशित नाटक संध्या छाया जीवन के आखिरी चरण बुढ़ापे में एक दंपति के अकेलेपन व अवसाद की मार्मिक दास्तान प्रस्तुत कर गया। चंडीगढ़ के नाट्य दल थिएटर फॉर थिएटर की यह लाजवाब प्रस्तुति प्रभावी पटकथा, जीवंत अभिनय, ध्वनि तथा प्रकाश के बेहतरीन उपयोग उपस्थित जन पर असर छोड़ गया।
विज्ञापन

निर्देशक सुदेश शर्मा ने नाटक में प्रमुख किरदार नाना व मधुबाला ने नानी का किरदार निभाया। अमनदीप सिंह, नवदीप बाजवा, कविता, गौरव कुमार व रविंद्र ठाकुर ने नाटक में अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई। रंग रास की इस नाट्य प्रस्तुति में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय पुनर्वास परिषद की अध्यक्ष डाॅ. शरणजीत कौर उपस्थित रही। एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। समाज सेवी इंद्र सिंह पत्नी सहित विशेष अतिथि उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि व कुलपति ने प्रतिभागी नाट्य टीम के निर्देशक सुदेश शर्मा व टीम सदस्यों को सम्मानित किया। निदेशक युवा कल्याण व रंग रास के सह-संयोजक डाॅ. जगबीर राठी ने मंच संचालन किया। एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि रंग रास समेत रंग महोत्सव इवेंट का आयोजन विश्वविद्यालय समुदाय में सृजनात्मकता, साहित्य, कला, संगीत थिएटर के प्रति संवेदी बनाना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन किए जाएंगे। विश्वविद्यालय समुदाय के सदस्यों समेत रोहतक के नाट्य प्रेमी नागरिक नाट्य प्रस्तुति में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें