फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लोकसभा चुनाव...बसपा ने रोहतक, सोनीपत और हिसार लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बहुजन समाज पार्टी ने शनिवार को रोहतक, सोनीपत व हिसार से अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए। करनाल व फरीदाबाद लोकसभा सीट से पहले प्रत्याशी मैदान में उतारे जा चुके हैं।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सोरखी ने बताया कि रोहतक लोकसभा सीट से राजेश बैरागी, सोनीपत से उमेश गहलावत व हिसार से मास्टर देशराज प्रजापति चुनाव लड़ेंगे। राजेश जहां रोहतक जिले के गांव टिटौली के रहने वाली हैं और पूर्व में कांग्रेस से जुड़े रहे हैं जबकि उमेश गहलावत गोहाना से और मास्टर देशराज बरवाला के निवासी हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि करनाल से पार्टी पहले ही सरदार इंद्रजीत नवजोत व फरीदाबाद से ठाकुर किशन सिंह को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। उन्होंने कहा कि सिरसा सीट पर दो दिन में प्रत्याशी घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें