राेहतक। थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है। अज्ञात व्यक्ति ने सेक्टर एक निवासी दीपक राठी की फर्म के नाम पर 7.5 लाख रुपये का लोन ले लिया है। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में दीपक ने कहा है कि किसी व्यक्ति ने उनके दस्तावेजों के आधार पर बाइक रिपेयर व पार्ट्स कारोबार के लिए लोन लिया है। इस बारे में बैंक या कंपनी को कोई दस्तावेज या ओटीपी नहीं दिया गया है। इसलिए दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। संवाद