09सीटीके10..एमडीयू में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में जीतने के बाद मौजूद खिलाड़ी। संवाद
रोहतक। एमडीयू के सरदार वल्लभ भाई पटेल में अंतर महाविद्यालय क्रिकेट की प्रतियोगिता चल रही है। बुधवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच सीआरए कॉलेज सोनीपत और एलएन हिंदू कॉलेज रोहतक की टीम के बीच हुआ। दूसरा मैच जाट कॉलेज रोहतक और बीआरएम काॅलेज बहल की टीम के बीच हुआ।
पहले मैच में सीआरए कॉलेज सोनीपत ने टाॅस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया। पहले बैटिंग करते हुए एलएन हिंदू कॉलेज ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 164 रन बनाए। वहीं दूसरे मैच में बीआरएम काॅलेज की टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। पहले बैटिंग करते हुए बीआरएम काॅलेज की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 112 रन बनाए। जवाब में जाट कॉलेज ने 12.2 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।