रोहतक। प्रदेश सरकार की ओर से 29 मई को पंचकूला में आयोजित स्वास्थ्य परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास कार्यक्रम का जिला स्तर पर विकास भवन में सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक आयोजित होगा। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सिटी मजिस्ट्रेट शुभम को कार्यक्रम का ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है जो सभी व्यवस्थाओं की निगरानी एवं समन्वय सुनिश्चित करेंगे। संवाद