14सीटीके10... सुनों नहरों की पुकार मिशन के एक हजार पूर्ण होने पर डॉ.जसमेर सिंह को पगड़ी मैडल और
रोहतक। नहरों के जल की स्वच्छता को लेकर जन जागरूकता के लगातार एक हजार दिन पूरे होने पर सुनो नहरों की पुकार मिशन ने कार्यक्रम आयोजित किया। दिल्ली बाईपास के नजदीक नहरों के पुलों पर शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में सिंचाई विभाग से यमुना वॉटर सर्विस सर्कल के अधीक्षक अभियंता दिनेश राठी मुख्य अतिथि रहे। अधीक्षक अभियंता ने आमजन से अपील की है कि नहरों में किसी भी प्रकार का सामान डालकर इसे दूषित न करें।
मिशन के मुख्य संरक्षक डॉ. जसमेर सिंह व मिशन के संरक्षक दीपक छारा ने बताया कि मिशन के सदस्य प्रतिदिन नहरों के पुलों पर खड़े होकर लोगों को कुछ भी सामान पानी में न डालने को समझते हैं। रिटायर्ड जिला कृषि अधिकारी डॉ रविंद्र नांदल ने सभी नागरिकों से जल बचाने के बारे में बताया। मौके पर महासचिव मुकेश नैनकवाल, कार्यकारी अभियंता रामनिवास, राजेश भारद्वाज, सुजीत कुमारी, अजय हुड्डा, डॉ. रवींद्र नांदल, प्रीत सिंह अहलावत, सतबीर छिकारा, सहाब सिंह धामड, कर्ण सिंह अहलावत मौजूद रहे।