08-शहर के दिल्ली रोड पर बजरंग भवन मंदिर के बाहर बना गहरा गड्ढा।
- फोटो : संवाद
दिल्ली रोड पर बजरंग भवन मंदिर के बाहर एक सप्ताह से बना गहरा गड्ढा हादसों को न्योता दे रहा है। अब बारिश में इसकी मिट्टी धंसने के कारण गड्ढा गहरा हो गया है और यहां बड़ा हादसा होने का भय बना रहता है। इस मार्ग से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। इनमें प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियां भी शामिल हैं। यहां प्रशासन काे ध्यान देना चाहिए। अधिकारियों को गंभीर समस्या का समाधान कराना चाहिए।
- सुंदर जेटली, सुभाष नगर, रोहतक