फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शराब की तस्करी करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 15 Jan 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। आर्य नगर थाना पुलिस ने लेबर चौक से शराब की तस्करी करने के आरोप में पटेल नगर निवासी योगेश को 44 पव्वे के सहित गिरफ्तार किया है। आर्य नगर इंस्पेक्टर रविंद्र ने बताया कि देर रात पुलिसकर्मी ओल्ड आईटीआई रोड पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि पटेल नगर निवासी योगेश लेबर चौक के पास अवैध रूप से शराब बेच रहा है। मौके पर दबिश दी तो एक व्यक्ति पानी के बूस्टर के पास कोने में शराब बेच रहा था। पुलिस पंहुची तो योगेश थैला लेकर भागने लगा। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 44 पव्वे शराब बरामद हुई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें