रोहतक। चिड़ी गांव में नया मीटर लगाने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोपी लाइनमैन रवींद्र को एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार किया। उसे शनिवार को अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। एसीबी इंस्पेक्टर भगत सिंह ने बताया कि विजेंद्र सिंह ने 21 अगस्त को शिकायत दी थी। विजेंद्र ने मां के नाम से नया मीटर लगवाने के लिए रवींद्र से संपर्क किया था। लाइनमैन ने मीटर लगाने के लिए रिश्वत मांगी। आरोप है कि रवींद्र ने 9 अगस्त को 5 हजार रुपये ऑनलाइन और 15 हजार रुपये नकद लिए। 20 अगस्त को मीटर लगा। 21 अगस्त को रवींद्र ने 10 हजार रुपये और मांगे, पर 8 हजार रुपये लेने पर सहमत हुआ। एसीबी ने कॉल रिकॉर्डिंग जांच के बाद 21 अगस्त की देर शाम रवींद्र को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जांच टीम के पास पुख्ता सबूत हैं। ब्यूरो