फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: तीन दिन हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना

Mon, 01 Jun 2026 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले में हुई बारिश से रविवार को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान की अपेक्षा 6.7 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 21.4 दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान की अपेक्षा चार डिग्री सेल्सियस कम है। जिले में 31 मई से तीन जून तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आगामी सात दिन में अधिकतम तापमान छह से आठ डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। एक से चार जून तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें