रोहतक। जिले में शनिवार को दिनभर मौसम बदलता नजर आया। कभी धूप, कभी बादल तो कभी बूंदाबांदी हुई। 24 घंटे में जिले में 17 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री रहा। यह सामान्य की अपेक्षा 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य की अपेक्षा 1.3 डिग्री अधिक है। जिले में 28 व 29 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 30 व 31 को जिले के अधिकतर इलाकों में बारिश की संभावना है। 27 जुलाई तक जिले के कुछ भागों में बारिश के आसार हैं। 27, 30 व 31 जुलाई को भारी बारिश की आशंका है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 43 रहा। यह संतोषजनक श्रेणी में आता है। संवाद