रविवार को जाट कॉलेज में आजीवन सदस्यों के पहचान पत्र बनाते हुए । विज्ञप्ति
रोहतक। जाट शिक्षण संस्था के आठ स्कूलों और कॉलेजों में संस्था के आजीवन सदस्यों के पहचान पत्र बनाने का कार्य रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान सभी संस्थानों में पहचान पत्र बनवाने में आजीवन सदस्य बड़ी संख्या में पहुंचे। संस्था के प्रशासक के विशेष कार्य अधिकारी डॉ. नवनीत अहलावत ने बताया कि संस्था के आजीवन सदस्यों के पहचान पत्र बनवाने में किसी प्रकार की कोई परेशानी होती है तो वे अपने कॉलेजियम के स्कूल व कॉलेज के प्राचार्य से मिलकर अपनी समस्या का समाधान करवा सकते हैं। 105 कॉलेजियम के आजीवन सदस्यों के लिए कॉलेजियम एक से 20 तक महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में, 21 से 26 तक जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में, कॉलेजियम 27 से 31 तक सीआरएम पब्लिक स्कूल में, 32 से 52 तक छोटूराम पॉलीटेक्निक में, कॉलेजियम 53 से 72 तक अखिल भारतीय जाट सूरमा स्मारक महाविद्यालय में, 73 से 87 तक छोटूराम इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में, 88 से 92 तक छोटूराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में और कॉलेजियम 93 से 105 तक के लिए मातूराम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में निर्धारित किए गए हैं। पहचान पत्र बनाने की यह प्रक्रिया 29 अप्रैल तक चलेगी।