फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मौत के मुहाने पर दौड़ रही जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। किला रोड और डीएलएफ कॉलोनी में बिजली की खुली पड़ी तार कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकती हैं। यहां पर शॉर्ट सर्किट होने का खतरा भी लोगों को सता रहा है। दुकानदार आए दिन परेशान रहते हैं। पहले भी तीन बार आग लग चुकी है। दुकान में आग लगती है तो इससे जान और माल दोनों का खतरा बना रहता है, बिजली के तार खुले रहने से करंट लगने का भी खतरा बना रहता है। अगर एक भी तार टूट कर किसी ग्राहक या दुकानदार के ऊपर गिरता है तो जान जाने का खतरा बना रहता है। खुली तार होने से सिर्फ लोगों को ही नहीं पक्षियों को भी खतरा बना रहता है। किला बाजार के प्रधान सुनील बोंटरा ने बताया कई बार प्रशासन से इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई भी स्थायी समाधान नहीं मिला। व्यापारी राजेंद्र, अजय हुरिया, संजय जुनेजा, और नीतू ने बताया बाजार में तार ऐसी ही खुली पड़ी है। यहां पर हमेशा खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

-
सुबह घर से दुकान आते हैं तो डर लगता है। कभी कोई तार टूटकर गिर गया तो किसी की जान तक जा सकती है। विभागीय अधिकारियों को इन तारों के जाल को हटवाना चाहिए।
राजेंद्र प्रुथी
प्रशासन से कई बार बिजली की खुली तार को लेकर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला। इन तार को जल्द से जल्द सही किया जाना चाहिए।
अजय हुरिया
दुकान से रात को वापस घर जाते हैं तो डर लगता है। कहीं रात में शॉर्ट सर्किट न हो जाए और दुकान में आग न लग जाए। जिम्मेदार अधिकारियों को इस पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

संजय जुनेजा
खुले तार की वजह से ग्राहक भी सुरक्षित नहीं हैं। करंट लगने का खतरा हमेशा बना रहता है। इसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है लेकिन किसी ने आज तक ध्यान नहीं दिया।
नीतू


इस बारे अभी तक हमें कोई शिकायत नहीं मिली है। फिर भी इस तरह की शिकायत है तो इसके लिए मौके पर जाकर जांच करवाई जाएगी। समस्या का तुरंत समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन

रामेंद्र मलिक, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें