26- आईएचटीएम में हुए व्याख्यान में हिस्सा लेने के बाद सामूहिक फोटो में शिक्षकों के साथ प्रतिभा
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (आईएचटीएम) में शोधार्थियों व नव प्रवेश प्राप्त छात्रों के लिए व्याख्यान कराया गया। मुख्य वक्ता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पर्यटन और होटल प्रबंधन विभागाध्यक्ष प्रो. मोहिंदर चंद ने कहा कि पर्यटन उद्योग को पर्यावरण और समुदाय दोनों के प्रति जिम्मेदार बनाना आवश्यकता है। इस अवसर पर प्रो. संदीप मलिक, डॉ. गुंजन मलिक, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. गोल्डी पुरी, डॉ. ज्योति, डॉ. शिल्पी और डॉ. अनूप आदि मौजूद रहे। ब्यूरो