फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भारतीय संस्कृति व योग पर दिया व्याख्यान

Sun, 16 Jun 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
15सीटीके26...एमडीयू में भारतीय संस्कृति और योग के विषय पर आयोजित व्याख्यान में मौजूद विद्यार्थी
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों व स्वयंसेवकों ने सात दिवसीय विशेष वार्षिक शिविर के पांचवें दिवस की शुरुआत सुबह योगासन से की। स्वयंसेवकों ने स्टेज पर आकर विभिन्न विषयों पर वक्तव्य दिए व वृतांत सुनाए। इसके बाद प्रो. बलबीर आचार्य ने भारतीय संस्कृति व योग के विषय में व्याख्यान दिया। शाम के सत्र में जागरूक युवा विकसित भारत विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इसमें सभी स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यहां डॉ. अंजू पंवार, डॉ. जितेंद्र राठी, डॉ. रेखा ढींगरा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी व स्वयंसेवकों ने शिविर के पांचवें दिन योगासन किए। मौके पर डॉ. अंजू पंवार, डॉ. जितेंद्र राठी, डॉ. रेखा ढींगरा व डॉ. विपिन मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें