30सीटीके14.... राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करती
रोहतक। राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे दो दिवसीय समेकित शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अध्यक्षता रेनू खत्री जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा ने की। अध्यापिका पिंकी शर्मा ने समेकित शिक्षा के बारे विस्तार से जानकारी दी। उषा लता ने भिन्न भिन्न विकलांगताओं को परिभाषित किया। सिरतार संस्था से आए रिसोर्स पर्सन राजवीर प्रवक्ता ने बोर्ड परीक्षा के दौरान दिव्यांग बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर राजेश मलिक एपीसी, अरविंद खोखर एपीसी, समग्र शिक्षा रोहतक आदि उपस्थित रहे। संवाद