फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अंग्रेजी में अनूदित डॉ. मधुकांत के उपन्यास गूगल बॉय का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा रेडक्रॉस की ओर से मैना पर्यटन स्थल में साहित्यकार डॉ. मधुकांत के उपन्यास गूगल बॉय के अंग्रेजी संस्करण का लोकार्पण किया गया। इस उपन्यास का अंग्रेजी में अनुवाद पवन गहलोत ने किया है। रेडक्रॉस के सचिव श्याम सुंदर ने बताया कि यह उपन्यास स्वैच्छिक रक्तदान पर केंद्रित है और साहित्य के क्षेत्र में विशेष महत्व रखता है। वर्ष 2024 में बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के बीए तृतीय वर्ष के पाठ्यक्रम में भी इसे शामिल किया गया है। स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर लोकार्पण समारोह हरियाणा रेडक्रॉस के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी, महासचिव महेश जोशी, जॉइंट सेक्रेटरी अनिल जोशी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें